Raigarh News : इलेक्ट्रॉनिक दुकान से नये कंप्यूटर मॉनिटर, प्रिंटर, पंखे चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

Raigarh news

रायगढ़Raigarh News : कल लाल टंकी रोड बस स्टैंड के पास रहने वाले शिव अग्रवाल (51 वर्ष) द्वारा ढिमरापुर रोड़ हीरो होंडा शोरूम के सामने उनके शिवाए होम के नाम से होम व किचन एपलाऐंसेस दुकान से 18-19 दिसंबर की रात्रि दुकान के छत के रास्ते से कोई अज्ञात चोर दुकान अंदर घुसकर दुकान के काउंटर के पास रखे कंप्यूटर मॉनिटर, सीलिंग फैन, प्रिंटर, एक्सटेंशन बोर्ड इत्यादि इलेक्ट्रानिक सामनों के चोरी के संबंध में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।

Raigarh News : थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अज्ञात आरोपी पर नकबजनी (धारा 457, 380 IPC) का अपराध दर्ज कर माल मुलाजिम पतासाजी में लिया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा अपने स्टाफ को सक्रिय किये गये मुखबीरों से जानकारी लेकर माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश दिया गया । इसी बीच टीआई कोतवाली को मुखबीर lसे सूचना मिली कि रामभांठा चौक पर दो लड़के नए इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने के लिए कुछ लोगों से चर्चा किए हैं ।

Raigarh News : थाना प्रभारी के निर्देशन पर तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा दोनों संदेही युवकों को हिरासत में लिया गया जो अपना नाम मनीष जाटवार और सूरज सिंह निवासी रामभांठा के रहने वाले बताये जिनसे इलेक्ट्रानिक दुकान में हुई चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर घर में चोरी का सामान छिपाकर रखना बताए ।

Raigarh News : Police ने आरोपी सूरज सिंह के मेमोरेंडम पर से एक वीडियोकॉलन कंपनी का मॉनिटर, 1 कीबोर्ड, 1 प्रिंटर, 1 एक्सटेंशन बोर्ड, 1 यूपीएस तथा आरोपी मनीष जाटवार से lउषा कंपनी के 2 सीलिंग फैन, 1 उषा कंपनी का इंडक्शन, 1 उषा चूल्हा, क्रापटन कंपनी का एग्जास्ट फैन और इलेक्ट्रॉनिक सामान (कुल कीमत करीब ₹60,000) की जप्ती गवाहों के समक्ष की गई । दोनों आरोपी (1) सूरज सिंह पिता हरिचरण सिंह निवासी रामभांठा जगतपुर संत माइकल स्कूल के पीछे थाना कोतवाली रायगढ़ (2) मनीष जाटवार पिता अर्जुन जाटवार निवासी रामभांठा जय स्तंभ चौक थाना कोतवाली रायगढ़ को आज नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के lनेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी में प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी और मनोज पटनायक की विशेष भूमिका रही है ।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर