Raigarh news : पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने श्री गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा की जिलेवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Raigarh news : रायगढ़ ।पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने श्री गुरूनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी ने अंधविश्वासों एवं सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए दीन-दुखियों की सेवा का महान संदेश दिया। उनके उपदेशों में सभी के प्रति समान भाव रखने और मानव मात्र के कल्याण की कामना की गई है। उनकी शिक्षाएं वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक एवं प्रेरणादायी हैं।

Raigarh news : उन्होंने आह्ववान किया कि हमें इस पावन अवसर पर गुरूनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर जनकल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कार्तिक पूर्णिमा की जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्थान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवतागण भी आकर गंगा स्नान करते हैं इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा का दिन हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार दान करना चाहिए।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर