Raigarh News : महिला अपराधों पर संवेदनशील कोतरारोड़ Police ने दुष्कर्म के आरोपी को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कर भेजा जेल…

Raigarh News

रायगढ़Raigarh News महिला संबंधी अपराधों पर वरिष्ठ Police अधीक्षक श्री सदानंद कुमार बेहद गंभीर है । उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधारने के निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक द्वारा महिला संबंधी अपराध पर संवेदनशीलता दिखाते हुए दुष्कर्म के फरार आरोपी धीरज भगत की पतासाजी कर आरोपी को कोतरारोड़ की टीम ने गुजरात के जिला भरूच से गिरफ्तार कर Raigarh लाया गया जिसे कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।

Raigarh News : आरोपी धीरज कुमार भगत पिता लक्ष्मण भगत उम्र 41 साल निवासी दरिया छपरा थाना साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के विरुद्ध थाना कोतरारोड में 18 नवंबर 2023 को स्थानीय महिला द्वारा आवेदन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित महिला अपने रिपोर्ट में बताई कि पिछले एक साल से फैक्टरी के पास चाय नाश्ते की दुकान में काम करती है । जहां धीरज का आना जाना था, इसी दरम्यान धीरज उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करता था ।

Raigarh News : धीरज उसे पत्नी बनाकर रखने का वादा किया और अपने किराये मकान पर घर ले गया । जहां उसका शारीरिक शोषण करने के बाद अचानक उसे छोड़कर अपने गांव छपरा (बिहार) चला गया जिसे ढूंढते हुए धीरज के घर छपरा पहुंची, धीरज उसे वहां से भगा दिया ।

Raigarh News : वापस रायगढ आकर पीड़ित महिला द्वारा थाना कोतरारोड़ टीआई विजय चेलक को आप बीती बताई और लिखित आवेदन कार्यवाही के लिये दिया गया । टीआई विजय चेलक द्वारा महिला के आवेदन पर आरोपी धीरज भगत पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । महिला संबंधी अपराधों पर वरिष्ठ Police अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों lके अनुरूप गंभीरता बरतते हुए लगातार आरोपी की पतासाजी किया गया जिस पर आरोपी के उसके मूल पते छपरा बिहार से फरार होकर गुजरात में रहने की जानकारी मिली, तत्काल निरीक्षक विजय चेलक द्वारा वरिष्ठ Police अधीक्षक श्री सदानंद कुमार से दिगर प्रांत जाने की अनुमति प्राप्त कर सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान के नेतृत्व में टीम तैयार कर गुजरात रवाना किया गया । कोतरारोड़ पुलिस की टीम द्वारा गुजरात में आरोपी धीरज भगत की पतासाजी की गई जिसके ग्राम सुआ थाना दहेज जिला भरूच (गुजराज) में रहने की lपुख्ता जानकारी मिलने पर टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसे 12 दिसंबर को दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया । माननीय न्यायालय में आरोपी का न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर कोतरारोड Police द्वारा आरोपी धीरज भगत को जेल दाखिल किया गया है ।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर