राजधानी रायपुर के पंडरी शीतला तालाब इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मासूम बच्ची की गटर में गिरने से दर्दनाक मोत हो गई। मिली जानकारी के मुताबीक 5 साल की मासुम रिया महिलांगे पटेवा राजिम इलाके से महमानी में अपनी मां के साथ रायपुर अपने बड़े पापा के पंडरी स्थित घर आई थी। जहां उसकी घर में बने टायलेट के गटर में गिरने से मोत हो गई।
मृतक की मां की गोद भराई की रस्म
बताया जा रहा है कि मृतक की मां की गोद भराई की रस्म हो रही थी, तभी मासूम रिया अचानक गायब हो जाने से मोजूद रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की। तो कहीं नहीं मिलने पर पता चला कि मासूम वासरूम तरफ गई थी जाकर देखा तो गटर के ऊपर की बोरी गायब देखकर आसंका व्यक्त की गई कि वो इसी में गिरी होगी। जिसके बाद तत्काल डायल 112 और फायर बिग्रेड़ समेत पंडरी थाना पुलिस की टीम मोके पर पहुंची।
मासूम का शव कीचड़ में मिला
तुरंत ही निगम के ओफिस से संपर्क कर गटर का पानी बाहर निकाला गया तो मासूम रिया कीचड़ में सनी मिली। जिसके बाद उसके बडे पापा और रिश्तेदार पास के एक निजी अस्पचताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां मोजूद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद हादसे में बच्ची की मोत के बाद जश्न का माहोल गमगीन हो गया।
लापरवाही में गई मासूम की जान
बताया जा रहा है कि जीवन कुर्रे का मकान है और वो कोमन टॉयलेट को सफाई के लिए शीट हटाकर सिर्फ बोरी से ढंक दिया था, जिसकी लापरवाही में मासूम की जान चली गई। फिलहाल पंडरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है लेकिन मां समेत सभी परिजनों का बुरा हाल है। पूरे जश्न का माहोल मातम में पसर गया है।



