रायपुर: राजधानी में सायबर ठगी का एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोवा थाना पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगने वाले आरोपी कुलदीप भटपहरी को गिरफतार किया है। शातिर आरोपी ने खुद को बड़ा निवेशक और सलाहकार बताकर 24 से ज्यादा लोगों से 1 करोड़ से भी ज्यादा की ठगी की है, जबकी वो खुद महज आठवीं पास है।
कुलदीप भटपहरी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मोवा थाना पुलिस को लंबे समय से इस ठगी की सिकायतें मिल रही थी। आरोपी कुलदीप खुद को बड़ा वित्तीय सलाहकार बताकर लोगों से संंपर्क करता था और उन्हें क्रिप्टो व शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देता था। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से उसे धर दबोचा है। अब पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में पूछताछ सुरू कर रही है।
पढ़े-लिखों को बनाया अपना सिकार
पुलिस के मुताबीक, आरोपी ने अब तक 24 से ज्यादा लोगों को अपना सिकार बनाया है। पुछताछ में ये जानकर पुलिस भी दंग रह गई कि करोड़ों का हेरफेर करने वाला ये शख्स सिर्फ आठवीं तक पढ़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पुछताछ कर रही है ताकी इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफतारी हो सके।



