Ram Mandir Song Teaser : BJP नेता ने राम मंदिर उद्घाटन के लिए बने गाने का किया टीजर रिलीज

Ram Mandir Song Teaser

Ram Mandir Song Teaser : BJP नेता ने राम मंदिर उद्घाटन के लिए बने गाने का किया टीजर रिलीज

मुंबई : Ram Mandir Song Teaser: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है। राम मंदिर के उद्घाटन के से पहले राम मंदिर उद्घाटन के लिए बने गाने का टीज़र आज रिलीज किया गया। राम मंदिर उद्घाटन को लेकर बने गाने को मुंबई में पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता अतुल शाह द्वारा जारी किया गया।

22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराजेंगे

Ram Mandir Song Teaser : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आती जा रही है। साल 2023 का आखिरी महीना आधा बीत चुका है और अगले साल की शुरुआत में 22 जनवरी को अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए हर्ष का विषय है।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर