जांजगीर/अकलतरा। ग्राम पंचायत किरारी स्कूल पारा में नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुवा 151 माता बहनो ने सिर पर ताम्र कलश धारण कर कलश यात्रा में सामिल हुई।
कलश यात्रा मानस मंच स्कूल से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्ग महामाया मन्दिर में पूजन कर, कुर्मी कुर्मीपारा, डिपरापारा होते हुए। बेलवा तालाब में जल देव का पूजन आह्वान कर 151 माता बहनों द्वारा जल कलश भरकर टिकरीपारा, दाऊचौरा, गायत्री मंदिर, मेन रोड होते हुए।
भव्य झांकी, कीर्तन मंडली बाजे गाजे सहित कलश यात्रा मानस मंच पहुंची। मानस मंच पहुंचने के बाद कलश यात्रा का विशेष पूजन किया एवं सभी देवी देवताओं का आह्वान पूजन यज्ञ करता एवं भागवत आचार्य पंडित आकाश मिश्रा पौना वाले एवं आचार्य हरीश तिवारी किरारी द्वारा किया गया। शाम4:30 बजे अखंड नवधा रामायण कथा पाठ दुर्गा मानस मंडली द्वारा प्रारंभ किया गया।
कथा विश्राम गुरुवार 09 नवंबर को शाम 4:30 बजे होगा। शुक्रवार 10 अक्टूबर को हवन सहस्त्रधारा विसर्जन एवं ब्राह्मण भोज समापन होगा। भव्य कलश यात्रा एवं पूजन के इस अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित मालगुजार जय प्रकाश धर दीवान, कमल कश्यप, राम प्रसाद साहू महेश्वर कश्यप, सत्यनारायण कश्यप पूर्व सरपंच, सुबोध धर दीवान, पीतांबर कश्यप, बाला, मनहरण कश्यप, लाल कश्यप, बहुर लाल, मिथुन कश्यप, छोटे- छोटे बच्चे पंच सरपंच जनप्रतिनिधि, डगचघीन दाई दुर्गा उत्सव सेवा समिति स्कूलपार के सभी सदस्य एवं मोहल्लेवासी व ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।



