केशरी फार्मेसी कॉलेज में गणतंत्र दिवस मनाया गया…

जांजगीर। केशरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी  खोखरा, जांजगीर में गणतंत्र दिवस समारोह संस्था के संचालक डॉ.सुरेश यादव के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास के साथ  आयोजित किया गया।

समारोह की शुरुआत फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य रितेश पटेल  द्वारा राष्ट्रीय ध्वज रोहण के साथ किया गया। इसके बाद छात्र- छात्राओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्र गान का गायन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्राचार्य रितेश पटेल  ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की जीत का प्रतीक है। हमें अपने देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। फार्मेसी कॉलेज के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने छात्रों को न केवल फार्मेसी की शिक्षा प्रदान करें बल्कि उन्हें एक अच्छा नागरिक और  जिम्मेदार व्यक्ति भी बनाएं। हमें अपने छात्रों को सिखाना चाहिए कि वे अपने देश के प्रति कैसे जिम्मेदारी से काम कर सकते हैं और अपने समाज को कैसे बेहतर बना सकते हैं।आज के दिन मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि हम अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उनका पालन करें। हमें अपने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।

इस अवसर पर कॉलेज के  प्राचार्य रितेश पटेल, प्रज्ञा मिश्रा, सी बी कश्यप, डी के साहू , छात्र- छात्राओं में पल्लवी कुर्रे, गुलशन पटेल, दीपिका पटेल, मिथलेश साहू, जितेंद्र कटकवार, राधा पटेल, नेहा पटेल, योगेंद्र मानसर, देवेंद्र कश्यप, नारायण यादव एवं  मोहित चौरसिया, शारदा ने भाग लिया।

समारोह के अंत में छात्रों को मिष्ठान वितरित किए गए। कॉलेज के छात्रों ने इस अवसर पर अपने देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को व्यक्त किया।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर