Road Accident सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में ममेरे भाई समेत 2 की मौत
Road Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार आलराउंडर सुरेश रैना के परिवार को एक भयानक हादसे ने झकझोर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है l यहां टैक्सी चालक ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर सुरेश रैना के मामा के बेटे की भी मौत हो गई है। खबर के बाद सुरेश रैना सहित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रैना इन दिनों आईपीएल में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे है।
Road Accident: Police से मिली जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट के समीप हिमाचल टिम्बर में हिट एंड रन का यह मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने फरार टैक्सी चालक का पीछा करते हुए उसे मंडी से गिरफ्तार किया है। Police ने बताया कि तेज रफ्तारी और वाहन चालक की लापरवाही से यह हादसा पेश आया है। आरोपी चालक मौके से भाग गया था।मृतकों की पहचान स्कूटी चालक सौरभ कुमार निवासी गगल और शुभम निवासी कुठमां के रूप में हुई है। Police मामले की जांच कर रही है।