Rohingya People in Kawardha : हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ: मोहम्मद अकबर ने खुद कवर्धा में रोहिंग्या की संख्या बताई. जानिए उन्होंने क्या कहा।
रायपुर: Rohingya People in Kawardha विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने छत्तीसगढ़ में शानदार जीत दर्ज की है, जिसके बाद से कांग्रेस नेता लगातार ईवीएम पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। वहीं, चुनाव से पहले एक और मुद्दा था जिसे भाजपा ने जोरों से उठाया था, वो है रोहिग्याओं को छत्तीसगढ़ में बसाने का। कवर्धा जिले में कितने रोहिंग्या हैं? lइस मुद्दे पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने जवाब दिया है।
Rohingya People in Kawardha मोहम्मद अकबर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ये तो बस राजनीति है। जो लोग यह आरोप लगा रहे हैं, उनसे पूछिए कि कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम दिखा दें। उन्होंने आगे कहा कि चाहे साजा हो या कवर्धा, भाजपा ने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाया। इसमें आरोप लगाया गया है कि, Congress तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा, वे चुनाव जीतने के लिए इस झूठी कहानी का सहारा लेते हैं और इस बार भी यही हुआ।
गौरतलब है कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में वन मंत्री रहे मोहम्मद अबकर को इस बार कवर्धा सीट से करारी हार मिली है। मोहम्मद अकबर को भाजपा के विजय शर्मा लगभग 40000 वोटों से हराया है। अब विजय शर्मा विष्णदेव साय सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका निभा रहे हैं।