Eid ul Fitr Moon Sighting Saudi Arabia, Dubai, Middle East (Aaj Chand kab Nikelga), Moon Timing Today LIVE Updates: भारत में ईद सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है और ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। 29 मार्च को सऊदी अरब में ईद का चांद दिखाई दे गया है। ऐसे में सऊदी में ये त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा। जानिए भारत में कब है ईद।
Eid ul Fitr Moon Sighting Saudi Arabia, Dubai, Middle East (Aaj Chand kab Nikelga), Moon Timing Today LIVE Updates: भारत में ईद उल फितर का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व रमजान महीने के खत्म होने के बाद यानी शव्वाल महीने की पहली तारीख को पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने की थी। ये पर्व इस्लाम धर्म के लोगों की एकता और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। ईद के दिन विशेष नमाज अदा की जाती है। इस दिन मुस्लिम लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और जाने-अनजाने में हुई अपनी गलतियों की क्षमा मांगते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल ईद का त्योहार कब मनाया जाएगा।
ईद उल फितर 2025 (EID Kab Hai 2025 Mein)
जानकारी अनुसार ईद का चांद सऊदी अरब में 29 मार्च को दिख गया है ऐसे में सऊदी में ये त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा। जबकि भारत में ईद 31 मार्च को होगी।