प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पायलट ने रायपुर में महिला स्वराज अभियान का किया शुभारंभ…

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पायलट ने रायपुर में महिला स्वराज अभियान का किया शुभारंभ...

रायपुर | प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पायलट ने रायपुर में महिला स्वराज अभियान का किया शुभारंभ कहा भाजपा की भाषा से दिख रही बौखलाहट  वी ओ – प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि यह उपचुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है।

भाजपा जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग कर रही वह उनकी बौखलाहट को दर्शाता है। पायलट ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे महिला स्वराज अभियान की शुरुआत करते हुए यह बातें कहीं। पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाना है। ग्राउंड लेवल से लेकर पार्लियामेंट तक जो महिलाएं चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं यह अभियान उनके लिए है।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसकी भाषाशैली से समझ आ चुका है कि जो झटका लोकसभा में लगा है वही परिणाम दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में आने वाला है। दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस ने युवा को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा उम्मीदवार सांसद, महापौर के रूप में निष्क्रिय रहे हैं।

जनता कुछ समय तक भ्रमित हो सकती है। भाजपा उपचुनाव से पहले समाज में जहर घोलने और लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दल का कितना भी बड़ा गढ़ हो जब जनता के काम न हो तो वह उतना ही बड़ा गड्डा बन जाती है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की 10 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है लूट-खसोट, हत्या, अनाचार, दंगा जैसे अनेकों काम शुरू हो गए हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जनता का सरकार और पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। 

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर