ब्लॉक अध्यक्ष तज्जमुल हक जी के नेतृत्व में मनरेगा योजना को बचाने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शहर कांग्रेस ब्लॉक 2 ने दिया गांधी चौक में एक दिवसीय धरना :-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक 2 (मध्य बिलासपुर) में 1-दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
आज सुबह 10 बजे महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसजन गांधी चौक जूना बिलासपुर में एकत्रित हुए और गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा जी के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक अध्यक्ष तज्जमुल हक जी के नेतृत्व में मनरेगा योजना को बचाने के लिए प्रतिमा के सामने ही एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने बैठ गए।
शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, ब्लॉक प्रभारी महेश दुबे एवं शिबली खान, वरिष्ठ नेता शिवा मिश्रा, एवं अन्य प्रमुख वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए बताया कि मनरेगा सिर्फ़ योजना नहीं, गांव के गरीब का सहारा है।
मोदी सरकार इसे धीरे धीरे कमजोर करके मजदूर की रोज़ी छीनना चाहती है।
कांग्रेस ने 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ शुरू किया उसी कड़ी में आज पूरे भारत में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मनरेगा बचाओ अभियान 25 फरवरी तक चलेगा, कांग्रेस विकसित भारत गारंटी फॉर राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण ‘ कानून को वापस लेने, मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में अधिकार-आधारित कानून के रूप में बहाल करने तथा काम के अधिकार, और पंचायतों के अधिकार को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, राहुल वाधवानी, सुबोध केसरी, अनिल पाण्डेय , एवं जफर अली, हरीश तिवारी, सीमा ग्रीतेश, पिंकी बत्रा, रवींद्र सिंह, जुगल गोयल, शहजादी कुरैशी, दिलीप पाटिल, ओम कश्यप, शंकर कश्यप, शैलेंद्र जायसवाल, संदीप बाजपेई, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, ब्रह्मदेव सिंह, अखिलेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, गौरव एरी, आशुतोष शर्मा, अयूब खान, सुभाष ठाकुर, राहुल ठाकुर, मार्गरेट बेंजामिन, किरण कश्यप, सरिता शर्मा, ऋषि पाण्डेय, गायत्री कश्यप, सूर्या कश्यप, करम गोरख, अमीन मुगल, शहजादा खान, शहनवाज खान, सुदेश नंदनी, बॉबी थॉमस, अहमद खान, आशीष गोयल किरण धुरी, वीरेंद्र सारथी, हैरी डैनियल, राजेश जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, शेरू असलम, बलविंदर सिंह, प्रतीक तिवारी, कमल गुप्ता नवीन दुबे, अशोक भंडारी, अब्दुल तस्लीम, जसबीर गुंबर, राकेश केसरी, राजा व्यास, शुभलक्ष्मी, राजेश शर्मा, चंदन सिंह एवं जिला/ शहर / ब्लॉक मंडल / वार्ड के बड़ी संख्या में सम्मानित कांग्रेस जन, उपस्थित रहे।



