पीथमपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सुनने पहुँचे सभापति
जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय के समीपस्थ बाबा कलेश्वर नाथ के पावन धरा ग्राम पीथमपुर में मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा व्यासपीठ पंकजा दीदी एवं प्रज्ञा दीदी विराजमान थी। जो प्रतिदिन अमृतमयवाणी से लोगों को कथा का रसपान करा रही थी।
इस बीच श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ सुनने जिला पंचायत के सभापति एवं भाजपा नेता राजकुमार साहू पहुँचे। सभापति श्री साहू व्यास पीठ का विधि वक्त पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना किया तत्पश्चात व्यास पीठ में विराजमान कथा वाचिकाओं का फूल मालाओं से उनका स्वागत किये। इस दौरान उपस्थित कथा सुनने पहुँचे श्रद्धालुओं को राजकुमार साहू ने कहा कि कलेश्वर नाथ के पावन धरा में आयोजित भागवत कथा से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।
कथावाचिक पकंजा-प्रज्ञा दीदी ने अपनी अमृतमय वाणी से रुक्मिणी प्रसंग की कथा सुनाते हुए कहा कि रुक्मिणी को माता लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। उन्होंने श्रीकृष्ण से प्रेम विवाह किया था। रुक्मिणी (या रुक्मणी) भगवान कृष्ण की पत्नी और रानी थी। द्वारीका के राजकुमार कृष्ण ने उनके अनुरोध पर एक अवांछित विवाह को रोकने के लिए उनका हरण किया एवं अपने साथ ले गए तदन्तर उन्हें दुष्ट शिशुपाल से बचाया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन समिति के सरपंच रोहिणी साहू, छोटेलाल साहू, अशोक साहू, श्यामलाल साहू, शंकर साहू, नवीन साहू, भारत साहू, डॉ. दुर्गेश्वरी जागृति सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।