बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद, युवाओं में दिखा जोश, महिलाओं में भी दिखी दीवानगी शहर के चौक-चौराहों पर केक काटकर मनाई गईं जन्मदिन की खुशियां

रायगढ़। रायगढ़ शहर में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष और सामाजिक संगठन महाराज दल के संस्थापक मंजुल दीक्षित का 54वां जन्मदिन युवाओं और समर्थकों ने बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर केक काटकर उनके चाहने वालों ने जन्मदिन की खुशियां मनाईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व युवाओं के साथ महिलाओं की भी भागीदारी रही, जिन्होंने इस अवसर को खास और यादगार बना दिया।
मंजुल दीक्षित को रायगढ़ शहर के ‘रॉबिनहुडÓ के नाम से जाना जाता है, गरीब और जरूरतमंदों के प्रति उनकी मददगार छवि व निस्वार्थ सेवा के कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय हैं। उन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग के हक के लिए आवाज बुलंद की है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर शहरभर में युवाओं और उनके समर्थकों ने अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उनका स्वागत करने व आशीर्वाद लेने लोगों का हुजूम लगा रहा। उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया और सबसे पूरी आत्मीयता से मिलते रहे।
सोशल मीडिया पर दिखी बेजोड़ प्रतिक्रिया
जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर दीक्षित समर्थकों की पोस्ट और संदेशों की बाढ़ आ गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर अनगिनत पोस्ट, कहानियां, रील्स और मेंशन दिखाई दिए, जिससे ऐसा प्रतीत हुआ जैसे पूरे रायगढ़ ने उन्हें ऑनलाइन ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हों। यहां तक कि मजाकिया अंदाज में कहा गया कि ‘फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी इन पोस्टों की संख्या देख हैरान रह गए होंगे।
वृद्धाश्रम में सेवा कार्य से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
मंजुल दीक्षित के जन्मदिन के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत वृद्धाश्रम में सेवा कार्य से हुई। उनकी महिला विंग और समर्थकों ने वहां फल, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट की। वृद्धों के साथ समय बिताने के बाद अलंकार रेस्टोरेंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाराज दल के साथ समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
मंजूल के जन्मदिन पर समर्थकों ने किया रक्तदान
मंजूल दीक्षित के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रामजाने के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संजीवनी स्थित ब्लड बैंक में जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया।
बापूनगर से इंदिरानगर तक केक काटने का सिलसिला
बापूनगर स्थित बापू धर्मशाला में कृष्णा डूंगरी और उनके साथियों ने मंजूल दीक्षित के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम रखा। यहां पहुंचने पर श्री दीक्षित का बाजे-गाजे व फूलमाला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यहां उनके हाथों केक कटवा कर जन्मदिन की खुशियां बांटी गईं। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी तरह इंदिरा नगर में मनोहर टंडन व उनके सहयोगियों ने मंजुल दीक्षित के 54वें जन्मदिन पर 54 केक काटकर इस अवसर को और खास बना दिया।
मधुबन पारा और धांगरडीपा में भी आयोजन
मधुबन पारा में छोटू सारथी और उनके सहयोगियों ने केक काटकर दीक्षित का जन्मदिन मनाया, तो धांगरडीपा में युवा और महिला समिति ने भी विशेष कार्यक्रम रखा। श्री दीक्षित अपने चाहने वालों को निराश न करते हुए दोनों स्थानों पर पहुंचे और सबके बीच केक काटकर जन्मदिन की बधाई स्वीकार की।
बजरंग पारा और गौशाला चौक पर भी दिखी धूम
बजरंग पारा के मंदिर चौक पर भी भव्य तरीके से जन्मदिन मनाया गया। वहां केक काटने के साथ ही एक छोटा भंडारा भी रखा गया, जिसमें क्षेत्र के सभी युवा सम्मिलित हुए। वहीं, गौशाला चौक पर अमित यादव के नेतृत्व में धूमधाम से दीक्षित का जन्मदिन मनाया गया, जहां रोशनी और सजावट का विशेष ध्यान रखा गया।
स्टेशन चौक और कैदीमुड़ा में भी जश्न का माहौल
स्टेशन चौक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुलदीप नरसिंग और कुंदन सिंह के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और केक काटने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कैदीमुड़ा शिव मंदिर के पास अमर भाई, रितेश भाई और कौशल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर केक काटा गया और जन्मदिन को धार्मिक रूप से मनाया गया।
मिनीमाता चौक पर भव्य आयोजन
मंजूल दीक्षित के जन्मदिन पर मिनीमाता चौक पर भव्य आयोजन हुआ। इस खास मौके पर भव्य स्टेज सजया गया, जहां डीजे की भी व्यवस्था थी। श्री दीक्षित के यहां पहुंचने पर युवाओं व उनके समर्थकों ने नाचते-गाते भव्य स्वागत किया। दीप भाई, जय सिंह, सुजित लहरे, गंगाराम, दिलराज भाई, रजत शर्मा और अन्य युवा साथियों ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पुलाव और हलवा का भंडारा रखा गया, जिसमें क्षेत्र के सभी युवाओं ने सम्मिलित होकर इस भव्य आयोजन में हिस्सा लिया।
मौदहापारा और सवित्रीनगर में भी उत्सव का माहौल
मौदहापारा में छोटू खान के नेतृत्व में स्टेज बनाकर केक काटने और भोजन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, सवित्रीनगर के मीना बाजार के संचालक और प्रबंधकों द्वारा मेले के अंदर केक काटा गया और वहां भी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
राकेश रात्रे की भूमिका महत्वपूर्ण
इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन में महाराज दल के युवा नेता राकेश रात्रे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से आयोजित कराने में सहयोग किया और महाराज दल के सभी सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया। मंजुल दीक्षित के 54वें जन्मदिन पर रायगढ़ शहर में युवाओं और उनके समर्थकों द्वारा किए गए इन कार्यक्रमों ने यह साबित कर दिया कि उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है, युवा वर्ग में उनके प्रति खासी दीवानगी है।



