बहुचर्चित शराब और कोयला घोटाले : आज अदालत में शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों की लगेगी कतार, जानिए किनका-किनका लगेगा नंबर..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों की आज अदालत में कतार लगने वाली है. एसीबी/ईओडब्ल्यू की कवायद से आज दिन भर अदालत में हलचल बनी रहेगी.बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर का रिमांड खत्म होने के बाद आज ईओडब्लू अदालत में पेश करेगी. अरविंद सिंह ने जमानत याचिका लगाई है, जिस पर विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सौरभ पाण्डेय पैरवी करेंगे.

रायपुर। इसके अलावा कोयला लेवी घोटाले में जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर आज ईडी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है.इसके अलावा शराब घोटाले में बिहार से गिरफ्तार आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को रायपुर लाने के बाद आज ईओडब्ल्यू विशेष कोर्ट में पेशकर रिमांड मांगेगी. एपी त्रिपाठी 2 महीने पहले ही जेल से छूटकर आए थे.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर