ट्विंकल खन्ना से मुलाकात : Twinkle Khanna ने बच्चे की शादी को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान, कहा- अगर भागकर शादी करेंगे तो …

एक्टर ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अक्सर चर्चा में रहती हैं. ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने 17 जनवरी 2001 को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से शादी की. दोनों के दो बच्चे हैं, बेटा आरव और बेटी नितारा. वो चाहती हैं कि उनके बच्चे भाग जाएं और शादी कर लें. इसके पीछे क्या वजह है, उन्होंने इसका भी खुलासा किया.

image 2024 03 11T161334.905

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्रीवेडिंग फंक्शन देखने के बाद उन्होंने एक मीडिया हाउस के कॉलम में बहन रिंकी खन्ना के साथ अपनी बातचीत के बारे में लिखा है. ट्विंकल ने अपने पति अक्षय (Akshay Kumar) के जल्दी सोने की आदत का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि बेहतर होगा कि उनके बच्चे भागकर शादी कर लें. 

बदल जाएगा बेटी का सरनेम या…

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का पेट नेम मिसेज फनी बोन है. अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए वह अक्सर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने एक कॉलम लिखा है जिसमें रिंकी खन्ना से मजेदार बातचीत और अंबानी फैमिली की शादी का जिक्र है. ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने लिखा है, हम दोनों के बेटियां हैं और हैरान होती हूं कि जब उनकी शादी हो जाएगी तो वे अपने पुराने लास्ट नेम बदलेंगी, नया जोड़ेंगी या जो है उसी पर डटी रहेंगी.

बेटियों के लिए हमेशा परेशान रहते हैं

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने कहा कि ‘मेरी बहन मेरे भटकते विचारों को बीच में रोकती है. आप आखिरी नामों के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन जो ताम-झाम करना होगा, उसका क्या? अंबानी के प्रोग्राम के बाद अब बार (एक्स्पेक्टेशन) बहुत ऊंचा सेट हो गया है… मैं जवाब देती हूं, ‘ठीक है, मैं नीता भाभी की तरह डांस नहीं कर सकती. पिछली बार जब मैंने महामारी के दौरान ‘तम्मा तम्मा’ पर डांस करने की कोशिश की थी तो मुझे लगता है कि भगवान भी मेरे असंयमित फुटवर्क को नहीं देखना चाहते थे, क्योंकि मैं तुरंत गिर गई और मेरे पैर में फ्रैक्चर हो गया.’ 

रात 10 बजे के बाद जाग नहीं पाते हैं अक्षय और ट्विंकल

ट्विंकल ने बताया कि उनके पति अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रात में 10 बजे के बाद जाग नहीं पाते हैं और जब भी उन्हें 20 से ज्यादा लोगों के लिए डिनर पार्टी होस्ट करनी होती है तो दोनों ही परेशान हो जाते हैं. पहले एक्ट्रेस और अब राइटर ट्विंकल ने ये भी बताया कि अगर उनके बच्चे चाहते हैं कि वो खुश रहें तो वे भाग सकते हैं. वो कहती हैं, ‘मेरे पति रात 10 बजे के बाद मुश्किल से जाग पाते हैं और हम दोनों 20 से ज्यादा लोगों के लिए डिनर पार्टी होस्ट करने के लिए टेंशन में रहते हैं. अगर मेरे बच्चे सच में मुझे खुश देखना चाहते हैं ते बेहतर है कि भागकर शादी कर लें.’

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर