रायगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान की प्रक्रिया शुरू, सुबह से मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की भीड़

रायगढ़ लोकसभा

रायगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान की प्रक्रिया शुरू, सुबह से मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की भीड़

रायगढ़: लोकसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण की वोटिंग है। 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के तीसरे चरण में भी सात सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। रायगढ़ में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है। लोग भारी संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें ​कि रायगढ़ लोकसभा में बीजेपी ने राधेश्‍याम राठिया और कांग्रेस ने डॉ. मेनका देवी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों के रायगढ़ कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि आज बीजेपी के कई दिग्गजों की सीटों पर मतदान है। अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडाविया और नारायण राणे की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी तो विपक्ष से दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले की साख दांव पर है।

Read More

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर