जगत कल्याण के पावन उद्देश्य को लेकर महराज दल ने की नेपाल स्थित भगवान पशुपति नाथ के दर्शन

महराज दल के मुखिया मंजुल दीक्षित ने सैकड़ों युवाओं को तीर्थ यात्रा करवाकर पेश की मानवता की मिशाल

रायगढ़- वर्तमान परिपेक्ष्य में जब कलयुग अपने युग की विशेषता से सभी को प्रभावित कर रहा है,निजी स्वार्थ चरम पर है ऐसे में हमारे शहर के राबिनहुड के नाम से जाने जाने वाले युवाओं में प्रिय,मंजुल दीक्षित ने रायगढ़ के युवाओं को धार्मिक यात्रा करवाकर ,उनकी नीव मजबूत करने का कार्य कर रहे है।सनातन संस्कृति में धार्मिक यात्रा का विशेष महत्व बताया गया है,मोक्ष प्राप्ति के प्रमुख साधनों में तीर्थ भी एक सशक्त माध्यम है।बाबा सत्यनारायण एवं बाबा प्रियदर्शी को अपने आराध्य मानने वाले मंजुल दीक्षित ने इस पुनीत कार्य के पीछे अपने आराध्य गुरुवर जनों की कृपा को ही श्रेय दिया है।

IMG 20240118 WA0005

गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या से धार्मिक यात्रा का श्री गणेश करवाने वाले महराज दल के सदस्यों की यह तीसरी यात्रा है।इसके पहले गर्मी के मौसम में तिरुपति बालजी,रामेश्वरम एवं माता मीनाक्षी देवी के दर्शन की यात्रा मंजुल दीक्षित ने अपने सदस्यों को परिवार सहित दर्शन करवाया था।अभी नेपाल स्थित भगवान पशुपति नाथ के दर्शन,माता गुह्येश्वरी शक्तिपीठ एवं बिहार स्थित भगवान बैधनाथ धाम के दर्शन की यात्रा संपन्न हुई है।इस यात्रा में अशोक अग्रवाल,मनीष गांधी,मनीष शर्मा,कुंदन सिंह,राकेश रात्रे , दीप निराला, छोटू खान,रवि सिंह,मनोहर टंडन,हेमंत दुबे,नवीन डालमिया, खुलु सारथी,विश्वजीत बेहरा, कृष्णा डूंगरी,विक्रम,मनोहर कौशिक, भरत कछवाहा,बघेल जी,भूपदेव भास्कर,परमेश्वर सिदार,बिनोद यादव,बबलू गुप्ता,रोशन देवांगन,ओंकार तिवारी,बबलू पाल,मनोज महंत,मुकेश पटेल,त्रिनाथ निषाद,अभिलाष पंडा,अमन साव,रूपनारायण,सुरजीत,अमर सिंह राजपूत,सुजीत लहरे,शैलेश माली,दिलराज सिंह,अभिषेक ,धीरज,रितेश वैध,अजय सोनकर,हर्ष सिंह,सोमेश कश्यप,शेरू खान,किशन महिलाने साथ है।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर