महिला दिवस : यशराज फिल्म्स ने दिया ‘वुमन्स डे ऑफर’

International Women’s Day Special : 8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाएगा. इस खास मौके पर यशराज फिल्म्स ने अपने दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया है.दरअसल, PVR सिनेमा, आईनॉक्स मूवीज और मिराज सिनेमा में एक बार फिर बॉलीवुड की कुछ यादगार फिल्मों के प्रर्दशित किया जा रहा है,

International Women’s Day Special : जिनमें ‘चांदनी’ (1989), ‘लम्हे’ (1991) और ‘चक दे इंडिया’ (2007) जैसी सुपरहिट फिल्मों का नाम शामिल है. इन फिल्मों को आप 8 मार्च से 10 मार्च तक सिर्फ 112 रुपये में देख सकते हैं.यशराज फिल्म्स ने लिखा, ‘महिला दिवस महोत्सव. किसी विशेष अवसर के लिए विशेष फिल्में. 8 मार्च से 10 मार्च तक ‘चांदनी’, ‘लम्हे’ और ‘चक दे इंडिया’ देखें, सिर्फ 112 रुपये में. इन फिल्मों को PVR सिनेमा, आईनॉक्स मूवीज और मिराज सिनेमा में देखें. सिनेमाघरों में मितले हैं. बता दें, 1 मार्च को रिलीज हुई आमिर खान और किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को भी आप महिला दिवस पर सिर्फ 100 रुपये में देख सकते हैं.

यशराज फिल्म्स ने दिया ‘वुमन्स डे ऑफर’

International Women’s Day Special : यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर वुमन्स डे ऑफर के बारे में बताया है. इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘खास मौकों पर खास फिल्में. वुमन्स डे फेस्टिवल, देखें चांदनी, लम्हे और चक दे इंडिया 8 से 10 मार्च तक सिर्फ पीवीआर सिनेमा, आईनॉक्स और मिराज सिनेमा में सिर्फ 112 रुपये में.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर