Assembly Election 2023 हथनेवरा चौक में एफएसटी द्वारा जब्त की गई साड़ियाँ”

जांजगीर।  Assembly Election 2023 आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में एसएसटी , एफएसटी दल द्वारा निरंतर जाँच की जा रही है।

Election 2023

एफएसटी दल प्रभारी नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हथनेवरा चौक में वाहनों की जांच के दौरान गाड़ी में साड़ियों का परिवहन करते पाए जाने पर एफएसटी दल द्वारा पूछताछ किया गया। उचित दस्तावेज ना दिखाए जाने पर साड़ियों को जब्त कर थाना चांपा में सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान जांच दल के सदस्य शांतनु सिंह, नितेश किशोर, श्रीमती श्यामा जायसवाल, वीरेन्द्र टंडन एवं शिवशंकर दुबे उपस्थित थे।

जांजगीर से अमरीश सिंह राठौर छत्तीसगढ़

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर