जांजगीर/ Navratri 2023 अकलतरा। नवरात्रि आते ही सभी देवी स्थान पर एवं गांव मोहल्ला शहरों में माता रानी की पूजा अर्चना सभी लोग अपने-अपने ढंग से किया करते हैं। साथ ही दुर्गा पंडाल अपने अपने तरीका से आकर्षक बनाने की कोशिश करते हैं। नौ दिन तक माता रानी को अपने-अपने भजनों और अपने-अपने श्रद्धा भक्ति से प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।
Navratri2023 /और सुख समृद्धि की मनोकामना करते हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत चोरभट्टी किरारी में जय चंडी दुर्गा उत्सव समिति के युवाओं ने तालाब के बीचो-बीच दुर्गा बैठाया गया हैं। जहां पर पंडाल को तालाब के बीचो-बीच बनाया गया है।
Navratri 2023 / इसे बनाने के लिए बड़े-बड़े लोहे का पाइप राड बास बाली का प्रयोग किया गया है।
यह पंडाल तालाब के 20 फिट गहरे पानी के बीच में पंडाल सजा कर मां दुर्गा का स्थापना किया गया है।
एवं श्रद्धालु बड़े हर्ष उल्लास के साथ प्रतिदिन पूजा अर्चना कर रहे हैं। अनोखी दुर्गा पूजा को दर्शन के लिए श्रद्धालु गढ़ को ले जाने के लिए समिति द्वारा प्लास्टिक के ड्रम लकड़ी बांस बल्ली से ऐसा नाव तैयार किया गया है जिसमें एक साथ बीस से तीस लोग एक साथ सवार होकर पूजा पंडाल तक जा सकते हैं। साथ ही गांव के चंडी दाई व डगचघीनदाई में 02 जवार ज्योति कलश, 05 घृत ज्योति कलश, 133 तेल मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित है।
Navratri2023 /मनोकामना ज्योति दर्शन वह इस अनोखी दुर्गा स्थापना को देखने के लिए दूरदराज से ग्रामीण भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसके चलते गांव में मेला जैसा माहौल है।