Raigarh Hotel: पुलिस ने होटल, ढाबा, लाॅज, धर्मशाला चेक कर ली मुसाफिरों की जानकारी….

Raigarh Hotel

Raigarh Hotel : संचालकों को बाहरी व्यक्तियों को ठहरने नहीं देने की दी गई हिदायत….

रायगढ़ । Raigarh Hotel : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज शाम सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमों ने होटल, ढाबा, लाज और धर्मशाला चेक कर मुसाफिरों की जानकारी ली गई । पुलिसकर्मियों ने आगंतुक रजिस्टर चेक कर लोकसभा क्षेत्र के बाहर के रहवासियों को तत्काल क्षेत्र छोड़कर जाने की हिदायत दिया गया तथा संचालकों को चुनाव के परिपेक्ष्य में बाहरी व्यक्तियों को ठहरने नहीं देने की सख्त हिदायत दिया गया है ।

Raigarh Hotel

लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिले में 07 मई को मतदान होना है । शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पुलिस एहतियातन सभी सुरक्षा प्रबंध बिंदुओं पर जांच और कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में आज मुसाफिरों की जांच कार्यवाही किया गया ।

Read More :

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर