गोकुल धाम कॉलोनी के सामने वार्ड क्रमांक 8 के रहवासियों ने भूमि विवाद पर दी सफाई, अशोक अग्रवाल के विरुद्ध आरोपों को बताया भ्रामक

रायगढ़। बड़े रामपुर स्थित गोकुल धाम कॉलोनी के सामने वार्ड क्रमांक 8 के रहवासियों ने एक संयुक्त लिखित कथन जारी कर भूमि विवाद को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। रहवासियों ने कहा है कि उन्होंने संबंधित भूमि को अशोक अग्रवाल से विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत खरीदा था और वर्तमान में वे मकान निर्माण कर वैध रूप से निवास कर रहे हैं।

रहवासियों के अनुसार, अशोक अग्रवाल पिछले 8 से 9 वर्षों से आवश्यकतानुसार उक्त भूमि का नियमित एवं वैध रूप से विक्रय करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अशोक अग्रवाल की भूमि के पीछे स्थित नजूल भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय निवासी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पीछे की नजूल जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं पता था कि पहले पत्रकार कैसे आए थे, लेकिन हमें लगा कि शायद उनसे बात करने से हमें रोड, नाली और पानी की सुविधा मिल जाएगी। हालांकि, बाद में इसका गलत अर्थ निकाला गया और इसे अशोक अग्रवाल जी के खिलाफ इस्तेमाल किया गया। बाद में पता चला कि कुछ लोग रास्ते की मांग के लिए दबाव बना रहे थे।

संजय सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे यहाँ पिछले 7 से 8 वर्षों से रह रहे हैं और उन्होंने जिस स्थिति में जमीन ली थी, वह वैसे ही है। अशोक अग्रवाल ने कभी भी रोड या नाली बनाकर देने का वादा नहीं किया था। रहवासियों ने माना कि उन्होंने जमीन को ‘जैसी है’ स्थिति में देख-समझकर खरीदा था।

जारी कथन में यह भी आरोप लगाया गया है कि नजूल भूमि तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से कुछ व्यक्तियों ने रहवासियों को बरगला कर अशोक अग्रवाल के विरुद्ध मीडिया में झूठे आरोप लगवाए, ताकि वे दबाव में आकर अपनी जमीन से रास्ता दे दें। रहवासियों ने साफ किया कि पूर्व में उनके नाम से मीडिया में प्रसारित बयान भ्रामक और असत्य थे, जिसका वे अब पूर्णतः खंडन करते हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका यह नया बयान स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के सत्य तथ्यों के आधार पर दिया गया है।

image editor output image 1947719856 1776166430346380439610096764280
Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर