रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए गणतंत्र दिवस 2026 खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पदक से नवाजेंगे_ इस गौरवशाली लिस्ट में महानिदेशक (DG) जेल हिमांशु गुप्ता और आईजी ध्रुव गुप्ता जैसे सीनियर अफसरों के नाम शामिल हैं-!
केन्द्रीय गृह विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। वहीं, आईजी ध्रुव गुप्ता (अअवि पीएचक्यू), एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर और सेनानी श्वेता राजमणी समेत कई अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल प्रदान किया जाएगा_ पुलिस विभाग के इन अधिकारियों ने फील्ड और ऑफिस दोनों जगहों पर अपनी कर्तव्यनिष्ठा साबित की है!
वीरता पदक से सम्मानितत होंगे सुकमा और दंतेवाड़ा के शूरवीर
इस बार वीरता पदक (Gallantry Medal) की लिस्ट में बस्तर संभाग के उन जवानों का नाम प्रमुख है, जिन्होंने नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाया है। सुकमा जिले के तीन शहीद पुलिसकर्मियों— एएसआई रामूराम नाग, आरक्षक कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानितत किया जाएगा-! इसके अलावा सुकमा के तत्कालीन एसपी सुनील शर्मा (जो अभी राजभवन में परिसहाय हैं) और उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले को भी उनकी बहादुरी के लिए पदक मिलेगा_!
इन अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान:
सम्मान पाने वालों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें जिला-कोरिया के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक अ/स्टेनो कौशिल्या भट्ट, समनि रोहित कुमार झा और निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ ही छसबल (Chhattisgarh Armed Force) के कंपनी कमाण्डर दिलीप कुमार सिन्हा, डाल सिंह नामदेव और सुशील कुमार बरूआ को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पदक दिया जाएगा-!
26 जनवरी की सुबह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम में राज्यपाल खुद इन वीर पुलिीस कर्मियों को मेडल पहनाएंगे। यह सम्मान न केवल इन अधिकारियों के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है_!



