सुनील सेट्टी के घर गूंजेगी किलकारी : एक्टर सुनील शेट्टी ने दिया हिंट जल्द बनने वाले है नाना बेटी अथिया है प्रेग्नेंट

पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल में से एक अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) ने साल 2023 में शादी किया था. अथिया के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने एक हिंट दिया है. जिसके बाद से ही सभी को लग रहा है कि अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) प्रेग्नेंट हैं और उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं.

rahul and athiya 1648952088

नाना बनाना बनने वाले हैं सुनील शेट्टी?

इस समय सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में नजर आ रहे हैं. वो इस शो को जज कर रहे हैं. उनके अलावा माधुरी दीक्षित भी जज हैं. ग्रैंड पैरेंट्स स्पेशल एपिसोड में शो की होस्ट भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में सुनील को बताया कि जब वह नाना बनेंगे, तो उन्हें कैसा व्यवहार करना होगा, क्योंकि कोई भी बच्चा इतने अच्छे नाना-नानी (या दादा-दादी) से नहीं संभल सकता. 

इस बात पर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने रिएक्शन दिया ‘हां, अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो मैं नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा.’ उनके इस बयान के बाद फैंस को लग रहा है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी माता-पिता बनने वाले हैं. कपल ने हमेशा अपनी जिंदगी को बहुत निजी रखा है, लेकिन अटकलों के बाद अब फैंस आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं.

बता दें कि अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) ने 23 जनवरी 2023 में शादी की थी. दोनों की शादी बहुत ग्रैंड तरीके से खंडाला में की गई थी. आज ये स्टार कपल शादी के बाद हैप्पी लाइफ बिता रहा है. अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर