भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, दिव्यांग बच्चों के बीच बांटे फल व उपहार

बिलासपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ का जन्मदिन शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मोहम्मद हनीफ ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक ने शाल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर मोहम्मद हनीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके बाद मोहम्मद हनीफ ने तिफरा स्थित दिव्यांग स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को फल और उपहार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर उन्हें मानसिक शांति मिलती है और उनके बीच समय बिताना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
जन्मदिन के अवसर पर भाजपा शहर जिला के विभिन्न मंडलों में भी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर मोहम्मद हनीफ को शुभकामनाएं दीं। भाजपा के पूर्व जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्य हज कमेटी सदस्य सैयद मकबूल अली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मोहम्मद हनीफ का जन्मदिन मनाया। सैयद मकबूल अली ने उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला महामंत्री शानूल खान तथा जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर अली सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मोहम्मद हनीफ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सफल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर